{"_id":"59cd493a4f1c1b9f538b4dea","slug":"161506625850-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धाभाव से किया कन्या पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धाभाव से किया कन्या पूजन
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में श्री दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धाभाव से कन्या पूजन किया गया। मंदिरों में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। व्रत खोलने के साथ ही श्रद्धालुओं ने मां भगवती के नौ स्वरूपों की आराधना की और कन्याओं को घर बुलाकर पूजा-अर्चना की।
श्री दुर्गा अष्टमी श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाया गया। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। श्री हरि मंदिर युवा जागरण समिति के पदाधिकारियों और भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दिनेश सेठी, जगदमन चोपड़ा, राजीव चानना, आशु सचदेवा, पुनीत मिगलानी, तनमय जैन, वीके गुप्ता, सुधांशु कालड़ा, वैैभव अरोड़ा आदि हवन-यज्ञ में आहुति दी और 108 अखंड ज्योति के दर्शन किए। खलासी लाइन स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में दरबार दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान पवन सूरी, कुलदीप अग्रवाल, मदन सिंह, एमएस दत्ता, इंद्रजीत, महेंद्र कुमार, किरता चंद आदि मौजूद रहे। गिल कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा बाड़ी में बंगाली एसोसिएशन द्वारा दुर्गा महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि चंदन दास और शक्ति सिंह शेेखावत ने माता दुर्गा की मूर्ति का उन्मोचन कराया। अध्यक्ष बीरू भट्टाचार्य, सचिव रीतेश भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष डॉ. मधु सूदन ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का वर्णन किया। डॉ. सुबीर चटर्जी, राजेंद्र गांगुली, पीके चक्रवर्ती, तपस नंदी, अरुण बरुआ, विश्वनाथ राय, प्रमोद चौधरी, श्यामल चक्रवर्ती, अमित राय, सुशांत, विश्वास, विजय बल, दीपक चटर्जी मौजूद रहे।
इसी तरह श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, बेहट रोड के श्री बालाजी धाम, श्री साईं धाम, अंबाला रोड के श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर और पुलिस लाइन के निकट स्थित श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने श्री दुर्गा अष्टमी पर पूजा अर्चना कराई।