{"_id":"59c55a684f1c1bb2688b5dc7","slug":"161506105960-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर गन्ना उपायुक्त को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर गन्ना उपायुक्त को घेरा
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने शामली के पूर्व विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में गन्ना उपायुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र को घेरा। गन्ना उपायुक्त ने किसानों को भरोसा दिलाया कि 30 सितंबर तक बकाया भुगतान करा दिया जाएगा।
शुक्रवार को गन्ना भवन सभागार में उप गन्ना आयुक्त का घेराव करते हुए किसानों ने कहा कि नया पेराई सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके बावजूद आज तक भी पूरा बकाया गन्ना मूल्य किसानों को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव में किसान अपने अपने बच्चों की स्कूल की फीस तक जमा नहीं कर पा रहा है। पैसे नहीं होने से किसान सही से अपना इलाज तक नहीं करवा पा रहे हैं। पूर्व विधायक पंकज मलिक ने सवाल किया कि गन्ना विभाग बकाया भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है।। ऐसे मिल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल में शामली जनपद में सबसे अधिक गन्ना मूल्य बकाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी होने के ढोंग मात्र कर रही है। इसके चलते ही किसान आज भी बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 सितंबर तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ तो गन्ना उपायुक्त कार्यालय से लेकर मिलों के गेट तक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर उप गन्ना आयुक्त ने किसानों को भरोसा दिलाया कि 30 सितंबर तक पूरा गन्ना मूल्य भुगतान करा दिया जाएगा। जो मिल 30 सितंबर तक भुगतान नहीं करेगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। रणधीर सिंह, सुबोध सिंह, सुल्तान सिंह, सरदार सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान बडी संख्या में किसान मौजूद रहे।