{"_id":"59b6d9f44f1c1bf37f8b60db","slug":"161505155572-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम बिशनपुर की महिलाओं ने सौंपा डीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम बिशनपुर की महिलाओं ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद राशन नहीं दे रहा डीलर
सहारनपुर। राशन डीलर पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सोमवार को बिशनपुर दराकोटतला की महिलाओं ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी राशन डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वह राशन भी नहीं दे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि डीलर को अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने डीएम से उसकी दुकान को निरस्त कराने की मांग की। इस दौरान अमरवती, पिंकी, नेहा, उषा, अनीता, रेखा, सुनहरी, शिक्षा, पूनम आदि रहीं।
सेमीनार का आयोजन
सहारनपुर। दी इंस्टीट्यूट ऑफ एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सहारनपुर ब्रांच की ओर से आयोजित सेमीनार में विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए गए। मुंबई से आए सीए दुुर्गेश सिंह का सीए आशीष गर्ग, सीए विकास अरोड़ा, सीए संदीप मित्तल आदि ने स्वागत किया। सीए दुर्गेश सिंह ने सीए विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए। दीपक शर्मा, चरनजीत सिंह, सन्नी जैन आदि ने भी विचार रखे। सुरेश लोगानी, अंकिता तलवार, प्रतीक शर्मा, शीनम गिल्होत्रा, प्रीति गौतम, ललित वधावन आदि रहे।