फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   समसयाओं का निराकरण न होने पर राज्य कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

समसयाओं का निराकरण न होने पर राज्य कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
समसयाओं का निराकरण न होने पर राज्य कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर राज्य कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने समस्याओं का निस्तारण नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी एकत्रित होकर हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला मंत्री मो. जमील ने कहा कि प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का अनुरोध सरकार एवं शासन में कई बार किया गया। लेकिन न तो समस्याओं का समाधान ही हुआ और न ही पदाधिकारियों के साथ कोई बैठक हुई। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने से कर्मचारी तिरस्कृत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

धरने में निर्णय लिया गया कि 10 सितंबर को परिषद के हाईकमान द्वारा समीक्षा के बाद आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। इस संबंध में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में शैलेश पुरी, पीएस डंगवाल, पीएस बुटोला, अजय वर्मा, अनिल पंवार, रणदीप सिंह, सुनेना आलम, मधु, अमरजीत कौर, प्रवीन चतुर्वेदी, प्रभा बहुगुणा, रीता वर्मा, सरस्वती, आरएस असवाल, एसएल असवाल, बीके सिंह, प्रदीप त्यागी, ग्रीस कुमार, एके शुक्ला, विदेश्वर सिंह शिशुपाल नेगी, संदीप चौहान, अनीता पुरी, रजनी, पुष्पेंद्र मौजूद रहे। अध्यक्षता जीएस भंडारी ने की एवं संचालन मो. जमील ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed