{"_id":"59a5bd114f1c1b1b278b4743","slug":"161504034065-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में इलेविन स्टार क्लब की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में इलेविन स्टार क्लब की टीम जीती
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खेल दिवस के मौके पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में इलेविन स्टार क्लब की टीम स्टेडियम को हराकर चैंपियन बनी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी इकबाल अहमद फारूकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इससे पहले सभी ने मेजर ध्यान चंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जनता इंटर कॉलेज और डीएवी स्कूल रसूलपुर के बीच हुआ, जिसमें जनता इंटर कॉलेज की टीम जीती। फाइनल मुकाबले में इलेविन स्टार क्लब की टीम ने स्टेडियम को 7-5 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। समापन पर मुख्य अतिथि रहे सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि नीरपाल सिंह और डॉ. एके गुप्ता ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, यशपाल सिंह पुंडीर, फुरकान अहमद, निखिल कुमार, विश्वजीत, राहुल, अंकित, अब्दुल अहद, प्रवीन कुमार, रेनू, विशेषता, प्रवीन यादव, जयेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।