फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राशन की दुकान के चयन की बैठक में दो पक्ष भिड़े

राशन की दुकान के चयन की बैठक में दो पक्ष भिड़े

Mon, 24 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
राशन की दुकान के चयन की बैठक में दो पक्ष भिड़े
राशन की दुकान के चयन की बैठक में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। राशन डीलर के चयन को लेकर हुई आहूत ग्रामीणों की खुली बैठक में जमकर हंगामा व हाथापाई हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ाया। बाद में दुकान के चयन को आई टीम बिना किसी कार्रवाई के लौट गई।
पुवारंका ब्लाक के कैलाशपुर गांव में काफी समय से राशन की दुकान निरस्त चली आ रही थी। निरस्तीकरण के कारण पूर्व डीलर पवन कुमार की सरकारी नौकरी लगना था। इसी दुकान के चयन को लेकर जूनियर हाई स्कूल में सोमवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दो दावेदार शमीम पुत्र हमीद व खुर्रम पुत्र किश्वर थे। दुकान के चयन को लेकर सुबह से ही स्कूल परिसर में दोनो के समर्थक जुटने शुरू हो गए थे। सुबह दस बजे डीएम के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक देवेंद्र त्यागी व ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार स्कूल पहुंचे और चयन की प्रक्रिया शुरू कराई। जैसे ही प्रक्रिया शुरूहुई तो दोनो दावेदारों के समर्थक आपस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए भिड़ बैठे। हाथापाई शुरू होते देख टीम में शामिल पर्यवेक्षक ने थाना पुलिस को फोन पर सूचना दी। आनन फानन में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे एसओ सुशील कुमार ने लाठियां फटकार कर आपस में भिड़ रहे लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद पर्यवेक्षक देवेंद्र त्यागी ने खुली बैठक बिना किसी कार्रवाई के स्थगित कर दी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई रजिस्टर पर संबंधित पक्षों द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए जाने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है। दुकान आवंटन के लिए नई तारीख अधिकारियों द्वारा तय की जाएगी। अगली बार पुलिस बल की मौजूदगी में आवंटन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed