{"_id":"595fd8ae4f1c1bd42e8b45e8","slug":"161499453614-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार पर अभ्रदता का आरोप लगा धरने पर बैठे हिंदू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार पर अभ्रदता का आरोप लगा धरने पर बैठे हिंदू कार्यकर्ता
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप लगा धरने पर बैठे हिंदू कार्यकर्ता
देवबंद (सहारनपुर)। बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने शुक्रवार को तहसीलदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय में धरने पर बैठ गए। बाद में मौके पहुंचे अधिकारियों ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, तहसीलदार ने आरोप निराधार बताए हैं। हुआ यूं कि विकास त्यागी शुक्रवार को किसी काम से तहसील में गए थे। वह मोबाइल सुनते हुए तहसीलदार परमानंद झा के कार्यालय में घुस गए। जिसको लेकर मामला गरमा गया। विकास त्यागी ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने उनके साथ अभ्रदता की है। जिसके विरोध में वहां पहुंचे गुस्साए कार्यकर्ता विकास त्यागी के साथ कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज त्यागी भी मौके पर पहुंचे। बजरंग दल नेता विकास त्यागी का आरोप है कि वह किसी काम से मिलने आए थे। जिस पर उनके साथ अभद्रता की गई। इसी दौरान जानकारी मिलते ही एसडीएम रामविलास यादव और सीओ सिद्धार्थ सिंह तहसील कार्यालय पहुंचे तथा धरने पर बैठे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि जिस समय विकास त्यागी फोन सुनते हुए उनके कार्यालय में घुसे उस समय वह लेखपालों के साथ मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने सिर्फ विकास त्यागी को बाहर जाकर फोन सुनने को कहा कोई अभद्रता नहीं की गई। इस दौरान विपिन गर्ग, अमित त्यागी, सतीश चौधरी, हरीश शर्मा, अक्षय धीमान आदि मौजूद रहे।