{"_id":"594c0d844f1c1bb4758b4748","slug":"161498156420-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने की सांप्रदायिकता बढ़ाने वाली राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने की सांप्रदायिकता बढ़ाने वाली राजनीति
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नानौता(सहारनपुर)। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष काजी इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही देश में जातिगत व सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर ओछी राजनीति की है। सड़क दूधली प्रकरण के आरोपी गैरजमानती वारंटी योग दिवस पर पुलिस व प्रदेश के मंत्री के साथ योग कर रहे हैं।
बुधवार की शाम को नगर पंचायत चेयरमैन अफजाल खान द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम के दौरान मसूद ने कहा कि भाजपा मूल रूप से दलित विरोध व देश को तोड़ने का काम करती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा देश हित में कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा दलित को देश का राष्ट्रपति को चुनाव लड़ाने से दलितों का भला नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि सड़क दूधली कांड के आरोपी गैरजमानती वांछित आरोपी पुलिस व प्रदेश के मंत्री के साथ योग में शामिल हो रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने की भी हिम्मत नहीं कर पा रही है। कहा कि पुलिस की कार्य प्रणाली सहारनपुर को आग में झोंकने का काम रही है। उन्होंने कहा कि जातिगत झगड़ों को बढ़ावा देने वालों को चिह्नित कर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। गंगोह नगर पालिका चेयरमैन नोमान मसूद, नानौता चेयरमैन अफजाल खान, सभासद अमजद खान, इमरान बंगाली, शौक रजा, जावेद खान, अनीस कुरैशी, शमशेर खान, हाशिम जैदी, शहजाद मलिक, निसार खान, डॉ. रियाज खान, सादिक सैफी, नसीम सिद्दीकी, राव असलम, मुस्तकीम मंसूरी, फाजिल हुसैन, अनवार खान, नीरज नामदेव, अकबर कुरैशी आदि रहे।