फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16-year-old student shot under suspicious circumstances in Nirpuda, condition critical

Saharanpur News: निरपुडा में 16 वर्षीय छात्र को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हालत गंभीर

Fri, 23 Jun 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
16-year-old student shot under suspicious circumstances in Nirpuda, condition critical
- पुलिस जांच में अभी तक घटना के पीछे मां बेटे का झगड़ा सामने आया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव में 16 वर्षीय छात्र को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल अवस्था में परिजन उसे बड़ौत निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर करने के बाद मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल मां से झगड़ा होने पर छात्र द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया रहा है। हालांकि पुलिस मामले को जांच में जुटी है।
निरपुड़ा गांव निवासी कुंवरपाल का 16 वर्षीय पुत्र बदल अपनी मां ममता के साथ रहता है और कक्षा ग्यारह में पढ़ता है। कुंवरपाल उत्तराखंड परिवहन निगम में नौकरी करता है। बइल की मां ममता के अनुसार बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे के लगभग घर आया और घर की ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसके कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे में पहुंची तो बदल लहूलुहान पड़ा हुआ था। उसकी छाती में सीधी तरफ गोली लगी हुई थी। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे घायल अवस्था में बड़ौत के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र अपनी मां के साथ रहता था। बृहस्पतिवार को रात घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में गोली लगने से घायल अवस्था में मिला है। अभी फिलहाल मेरठ में उसका उपचार चल रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मां बेटे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसके बाद उसको गोली लगी है। घटना स्थल से पुलिस को 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed