Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 trains will remain closed for three months, the problems of passengers will increase

तीन महीने बंद रहेंगी 16 ट्रेनें, बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

Fri, 18 Nov 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
16 trains will remain closed for three months, the problems of passengers will increase
-जनसेवा, अकाल तख्त, लोकमान्य तिलक, दुर्गियाना, शहीद एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल
विज्ञापन

-दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कोहरे की संभावना के चलते रेलवे ने ट्रेनों को रद्द रखने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे बोर्ड ने आगामी दिनों संभावित कोहरे के मद्देनजर सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों को दिसंबर से तीन महीने के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

नवंबर में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब रेलवे ने दिसंबर, जनवरी और फरवरी 2023 में कोहरे की आशंका के चलते ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। तीन महीने तक सहारनपुर से होकर गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, अकाततख्त एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस आदि 16 ट्रेनों के पहिए नहीं घूमेंगे।
विज्ञापन

----
रहेंगी ट्रेनें रद्द
-बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक
-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से दो मार्च तक
-बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस पांच दिसंबर से दो मार्च तक
-अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक
-अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
-जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च तक
-डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो दिसंबर से 27 फरवरी तक
-चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस चार दिसंबर से एक मार्च तक
-टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक
-अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक मार्च तक
-हरिद्वार-मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक
-मुंबई से हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक
-कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक
-अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक
-कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक
-अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस पांच दिसंबर से दो मार्च तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed