फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 people including mayor found corona infected

महापौर सहित 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 30 Mar 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
16 people including mayor found corona infected
सहारनपुर। नगर निगम के महापौर संजीव वालिया सहित 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 12 लोग मंगलवार को पॉजिटिव आए हैं, जबकि चार लोग सोमवार को आए थे। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10222 हो गई है। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 192 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया को करीब एक सप्ताह से हल्के बुखार के साथ कमजोरी की शिकायत थी। उन्होंने एक निजी फिजीशियन से परामर्श लिया तो चिकित्सक ने कोरोना जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने एंटीजन किट से जांच कराई, जो पॉजिटिव आई। इसके बाद आरटीपीसीआर जांच में भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, साथ ही उनके एक सहायक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके परिजनों की जांच कराई जा रही है। महापौर ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बीते एक सप्ताह में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है। महापौर को होम क्वारंटीन किया गया है। महापौर और उनके सहयोगी के अलावा मंगलवार को जनपद में दस अन्य लोगों की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा चार लोग सोमवार यानी 29 मार्च को पॉजिटिव आए थे। सोमवार और मंगलवार को 22 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में कोरोना के 192 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

वी-ब्रॉस अस्पताल प्रबंधन ने उठाए जांच रिपोर्ट पर सवाल
सहारनपुर। वी-ब्रॉस अस्पताल के 38 कर्मियों की एंटीजन किट से जांच पॉजिटिव और फिर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन ने सवाल उठाते हुए कहा कि उनके अस्पताल की छवि धूमिल करने की साजिश हो सकती है, क्योंकि जब कोई कर्मी संक्रमित नहीं था फिर संक्रमित होने की रिपोर्ट कैसे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को वी-ब्रॉस अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इसको लेकर प्रेसवार्ता की गई। प्रबंधक असित सेन ने कहा कि जिन 38 कर्मचारियों को एंटीजन जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित दर्शाया गया, उन सभी की जांच हरिद्वार की नोवस लैब से नेगेटिव आई और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज से आरटीपीसीआर जांच भी नेगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट से वह हैरान हैं। अचानक सभी को पॉजिटिव दर्शाया गया, जिसके बाद अस्पताल को 48 घंटे के लिए बंद करने के आदेश दिए गए। इससे अस्पताल स्टाफ और भर्ती मरीजों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि अस्पताल पूरी तरह सुरक्षित है और कोविड-19 की गाइडलाइन का भी पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed