{"_id":"5d13c5068ebc3e3c8558e8ca","slug":"156157669119-saharanpur-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम तक मेरिट का इंतजार करते अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम तक मेरिट का इंतजार करते अभ्यर्थी
विज्ञापन
सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की जानी थी, मगर देर शाम तक मेरिट जारी नहीं हो सकी। अभ्यर्थी दिन भर कॉलेजों के चक्कर काटते नजर आए। विश्वविद्यालय की ओर से कोई सटीक सूचना नहीं मिलने की वजह से प्राचार्य भी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं थे।
विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी की गई मेरिट के दाखिले सोमवार से शुरू हो गए थे। मगर मंगलवार को अचानक से विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें मेरिट लिस्ट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा देने की बात कही गई। साथ ही कहा गया कि संशोधित मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर दी जाएगी। ऐसे में कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करते रहे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भी कॉलेजों में लिस्ट देखने पहुंचे, मगर निराशा हाथ लगी। जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर वकुल बंसल और महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एके डिमरी ने शाम 7:30 बजे तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं होने की बात कही।
पोर्टल बंद, नहीं हुए दाखिले
कुलसचिव की ओर से 25 जून को जारी किए गए पत्र में यह भी कहा गया था कि पहली मेरिट में शामिल यूपी बोर्ड के अभ्यर्थियों को यथावत रखा जाएगा। उन्होंने सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड के अभ्यर्थियों में बदलाव के संकेत दिए थे। ऐसे में यूपी बोर्ड से जुड़े अभ्यर्थी भी बुधवार को दाखिला लेने पहुंचे थे, मगर पोर्टल बंद होने की वजह से दाखिले नहीं हो सके। गौरतलब है कि मंगलवार को भी पोर्टल बंद रहा था। जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर वकुल बंसल ने बताया कि दाखिले की तिथि 26 से बढ़ाकर 28 जून कर दी गई है।