फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन

Thu, 27 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को सहारनपुर आ सकते हैं। यहां वह जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के साथ ही कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उनके संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक करके मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम और योजनाओं की अपडेट जानकारी रखने को कहा है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 30 जून को सुबह 10:30 बजे से पहुंचे। पूर्वाह्न साढ़े 10 से 11 बजे तक सर्किट हाउस में सांसद, विधायकगण व जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। फिर 11 बजे से दोपहर 12 बजे बजे तक कानून व्यवस्था की समीक्षा होगी। इसके बाद दो बजे तक विकास कार्यों की गहराई से समीक्षा होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों में चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों के अलावा जो भी उपलब्धियां है उसकी अद्यतन जानकारी रखें। जानकारी के अभाव में ठोस कार्रवाई हो सकती है। कोई अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों की साफ-सफाई के अलावा कार्यालय में समय से उपस्थित रहेंगे। कार्यालय के विभिन्न रजिस्टर व पत्रावलियों का रख-रखाव समुचित ढंग से कर लें। किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी खुद जिम्मेदार होगा। इस मौके पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा जिला अस्पताल, नगर निगम, प्रमुख स्थानों एवं मुख्यमंत्री के गुजरने वाले मार्गों की साफ सफाई, वॉल पेंटिंग आदि कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब 18 बिन्दुओं से संबंधित कार्यक्रमों की डेली समीक्षा होगी। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, एसपी ट्रैफिक अपर्णा गुप्ता, सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed