फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मिशन एडमिशन-पोर्टल बंद होने से लटके दाखिले, परेशान रहे अभ्यर्थी

मिशन एडमिशन-पोर्टल बंद होने से लटके दाखिले, परेशान रहे अभ्यर्थी

Wed, 26 Jun 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन-पोर्टल बंद होने से लटके दाखिले, परेशान रहे अभ्यर्थी
पोर्टल बंद होने से लटके दाखिले, परेशान रहे अभ्यर्थी
विज्ञापन

सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय के पोर्टल में तकनीकी खराबी आने की वजह से दाखिले पूर्ण नहीं हो सके। इसकी वजह से एक ओर जहां कॉलेजों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं अभ्यर्थी भी परेशान नजर आए। विश्वविद्यालय ने पहली मेरिट के दाखिलों के लिए 26 जून यानी आज तक का समय निर्धारित किया है।

विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए शुक्रवार को पहली मेरिट जारी की थी। शनिवार को बैंक बंद होने की वजह से दाखिले नहीं हो सके थे। ऐसे में अभ्यर्थियों का एक दिन खत्म हो गया था। सोमवार को पहले दिन दाखिले की प्रक्रिया ठीक से चली। मगर मंगलवार को सुबह के समय पोर्टल ने ठीक काम किया, लेकिन 12 बजे के बाद पोर्टल में तकनीकी खराबी की वजह से दाखिले की प्रक्रिया रुक गई। ऐसे में अभ्यर्थी और कॉलेज प्रशासन शाम चार बजे तक कंप्यूटर के सामने बैठे रहे, मगर कोई समाधान नहीं हो सका। अंत में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को निराशा के साथ अपने घरों को लौटना पड़ा। महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एके डिमरी और जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर वकुल बंसल ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी खराबी की वजह से दाखिले लॉगइन नहीं हुए, जिसकी वजह से परेशानी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed