{"_id":"5d0931ae8ebc3e690952f2f6","slug":"156088361610-saharanpur-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन और उसके पिता पर लगाया नकदी, आभूषण लेकर फरार होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन और उसके पिता पर लगाया नकदी, आभूषण लेकर फरार होने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हन और उसके पिता पर नकदी, आभूषण ले जाने का आरोप
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी निवासी जालिम सिंह ने भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति पर अपनी बेटी की शादी के बहाने लोगों को ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उनके बेटे की शादी भी अपनी बेटी के साथ कराई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद वह घर से नकदी एवं आभूषण लेकर फरार हो गए हैं।
जालिम सिंह का आरोप है कि आरोपी ने अपनी बेटी की शादी उसके बेटे से एक साल पहले की थी। जिसके लिए आरोपी ने तीन लाख रुपये लिए थे। बाद में पता चला कि आरोपी की बेटी की पहले भी शादी हो चुकी है। वहां से उसका फैसला हो गया था। जालिम सिंह ने आरोप लगाया कि सात जून को आरोपी अपनी बेटी को चुपचाप लेकर चला गया। साथ में उसके घर से पांच हजार रुपये की नकदी, 20 ग्राम सोना तथा एक किलो चांदी भी ले गए। आरोपी ने उसके बेटे से तलाक दिलाए बिना ही अपनी बेटी का विवाह किसी अन्य व्यक्ति से कर दिया है। जालिम सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी अपनी बेटी की शादी कराकर ससुराल से नगदी आभूषण लेकर फरार हो जाता है और फिर दूसरी जगह शादी करा देता है। उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।