फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया

प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया

Sun, 16 Jun 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया
प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन धार्मिक शिक्षा सदन के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय बाल शिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

महावीर कॉलोनी स्थित श्री दिगंबर जैन 24 तीर्थंकर जिनालय मंदिर में चल रहे शिविर का समापन किया गया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल गीत के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्वान मयंक शास्त्री, अभिषेक शास्त्री, अंशुल शास्त्री को तिलक लगाकर और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि देवेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि आदिश जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष प्रमोद जैन ने संस्था के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। संरक्षक चंद्र जैन ने कहा कि समाज में ऐसे शिविर की बेहद आवश्यकता है, जिनके जरिए बच्चे अपने समाज की महत्वपूर्ण बातों की जानकारी प्राप्त कर सकें। जिला महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि शिविर में 104 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। इनमें मेधावी सहित सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकुमार जैन, पंकज जैन, आशू जैन, अमरीश जैन, रवि जैन, रेणू जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक डाक्टर जेेडी जैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed