{"_id":"5d029891bdec226dcb449e7c","slug":"15604512077-saharanpur-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी आधी निकल गई, अब लेंगे हैंडपंपों की सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी आधी निकल गई, अब लेंगे हैंडपंपों की सुध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी गर्मी निकल गई, अब लेंगे हैंडपंपों की सुध
सहारनपुर। भीषण गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर रखा है। जलस्तर गिरने की वजह से हैंडपंपों के हलक भी सूख गए हैं। इनको रिबोर कराने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में सर्वे शुरू करा दिया है। ताकि इनको रिबोर कराया जाए सके, लेकिन आधी गर्मी निकलने के बाद हैंडपंपों की सुध ली जा रही है।
दो दिन पहले मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सूखे हैंडपंपों को रिबोर कराने के निर्देश जिला पंचायत राज विभाग को दिए थे। इसलिए विभाग ने सूखे हैंडपंपों को रिबोर कराने की योजना बनाई। इसके लिए जनपद के 11 विकास खंडों की 887 ग्राम पंचायतों में सर्वे शुरू करा दिया है। इसमें खासतौर पर घाड़ क्षेत्र के ब्लॉक सढ़ौली कदीम और मुजफ्फराबाद पर फोकस किया जा रहा है। क्योंकि, इन दोनों विकास खंडों के गांवों में पानी की उपलब्धता सबसे बड़ी समस्या है।
इन दोनों विकास खंडों के गांव टांडा, रामपुर बड़कला, कोठड़ी, बहलोलपुर, शफीपुर, फैजाबाद, मगनपुरा, आरिफपुर, शेरपुरपैलो सहित 20 से अधिक ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जहां ग्रामीण पानी को लेकर हर वर्ष परेशान होते हैं। इनके अलावा बाकी विकास खंडों में भी सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- ग्राम पंचायतें ही कराएंगी रिबोर : डीपीआरओ
जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में सर्वे कराया जा रहा है। चिह्नित हैंडपंपों को तत्काल रिबोर कराया जाएगा। विभाग इसी माह सर्वे कराकर हैंडपंपों को ग्राम पंचायतों के माध्यम से रिबोर करवाएगा। ताकि ग्रामीणों की समस्या दूर हो सके। घाड़ क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।