{"_id":"5d029833bdec226d9304dce4","slug":"15604511128-saharanpur-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोह बिजलीघर पर एक साल से फूंका है आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोह बिजलीघर पर एक साल से फूंका है आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह बिजलीघर पर एक साल से फुंका है आठ एमवीए ट्रांसफार्मर
गंगोह (सहारनपुर)। बिजलीघर पर रखा आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी में परेशानी से जूझ रहे ग्रामीणों ने जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
गंगोह के लखनौती मार्ग स्थित 33/11 बिजलीघर पर चार ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनमें से पिछले एक वर्ष से लखनौती, दूधला, बुड्ढ़ाखेड़ा फीडर का आठ एमवीए का एक ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इन फीडरों से पोषित हलवाना, हुसैनपुर, नाईमजरा, मेघनमजरा, चमनपुरा, गांधीनगर, रंगैल, बोडपुर, लखनौती बुड्ढ़ाखेड़ा गांवों के ग्रामीण बेहद परेशान हैं। भीषण गर्मी में वह पेयजल के लिए तरस रहे हैं। पशुओं के लिए चारा और पानी की समस्या खड़ी हो गई है। घरों में रखे विद्युत उपकरण केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मियों ने बताया कि दूसरे फीडरों की सप्लाई काटकर उक्त फीडर पर कुछ घंटों के लिए दी जा रही है। राजेश कुमार, इकबाल, सोराज सिंह, मामचंद, राजपाल आदि ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
एसडीओ राजेश कुमार का कहना है कि कई बार इसकी रिपोर्ट अफसरों को भेजी जा चुकी है लेकिन आज तक वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। ग्रामीणों को इस कारण भारी परेशानी हो रही है।