फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   156 wanted and non-bailable accused arrested in district

जिले में 156 वांछित और गैरजमानती आरोपी पकड़े

Thu, 13 Feb 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
156 wanted and non-bailable accused arrested in district
सहारनपुर। जिले में विभिन्न थानों की पुलिस ने बुधवार की रात से शुरू किए स्पेशल चेकिंग अभियान में 24 घंटे में वांछित और गैर जमानती श्रेणी के 156 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें 124 वांछित और बाकी गैर जमानती श्रेेेणी के आरोपी शामिल रहे। इसमें सबसे अधिक थाना सदर क्षेत्र में ही 61 आरोपी पकड़े हैं।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शहर के ही थाना कुतुबशेर में छह, गंगोह क्षेत्र में 16, रामपुर मनिहारान में पांच, नकुड़ में चार, बेहट में 47, चिलकाना में चार, नानौता में चार, गागलहेड़ी में चार, फतेहपुर में तीन, मिर्जापुर में तीन, कोतवाली नगर में तीन, बिहारीगढ़ में दो, सरसावा में दो, तीतरो में एक और नागल मेें एक और मंडी में एक वांछित आरोपी को पकड़ा। गैर जमानती श्रेणी के आरोपियों में सबसे अधिक कुतुबशेर में आठ, गंगोह में छह, नागल में तीन, नानौता में तीन, बिहारीगढ़ में दो, सदर बाजार में दो, सरसावा में दो, फतेहपुर में दो, बड़गांव में एक चिलकाना में एक, जनकपुरी एक, मंडी में एक आरोपी गिरफ्तार किया। इसके साथ ही थाना पुलिस की टीमों को रात के समय हर चौराहों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

491 वाहनों के ुचालान किए
यातायात पुलिस और सिविल पुलिस के चेकिंग अभियान में पुलिस ने 491 वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही एक लाख 67 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस टीमों ने बिना हेलमेट और बिना दस्तावेज के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed