{"_id":"5cead48fbdec220708714c9a","slug":"155889376115-saharanpur-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलोत्सव की तैयारी में जुटा प्रशासन, मंडलायुक्त ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलोत्सव की तैयारी में जुटा प्रशासन, मंडलायुक्त ने किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पांवधोई नदी के तट पर 31 मई को मनाए जाने वाले जलोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने रविवार को अवकाश के बावजूद महापौर और नगरायुक्त समेत विभिन्न अधिकारियों के साथ बाबा लाल दास का बाड़ा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
स्थानीय गंगा के रूप में जानी जाने वाली पांवधोई नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पिछले करीब एक साल से अभियान चल रहा है। बड़े पैमाने पर चल रहे अभियान में नगर निगम के साथ ही सिंचाई विभाग और अन्य विभाग भी काम कर रहे हैं। पांवधोई के प्रति लोगों के मन में श्रद्धाभाव लाने के मकसद से मंडलायुक्त ने 31 मई को पांवधोई तट पर जलोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरशोर से चल रही हैं। जलोत्सव कार्यक्रम में अनेक साधु और संतों के साथ ही अनेक गण्यमान्य लोग शामिल होंगे। रविवार को मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने बाबा लाल दास का बाड़ा स्थित घाट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।