फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण को सील किया

स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण को सील किया

Fri, 24 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण को सील किया
सहारनपुर। शहर भर में अवैध निर्माण होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में निर्माणकर्ता नक्शे के विपरीत निर्माण कर प्राधिकरण को ठेंगा दिखा रहे हैं। शुक्रवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने बेहट रोड पर हुए ऐसे ही निर्माण को सील किया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव/एफओ विजय शुक्ला ने बताया कि एक व्यक्ति ने बेहट रोड पर पेट्रोल पंप के सामने निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत कराया था, मगर निर्माण नक्शे के विपरीत कर लिया है, जिसमें भूतल और प्रथम तल पर व्यवसायिक निर्माण शामिल है। निर्माण कर्ता को नोटिस जारी किया गया था, मगर कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में विकास प्राधिकरण ने उक्त निर्माण को सील करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर निर्माण को सील किया। टीम में उनके अलावा अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता शमशुद्दोहा, अवर अभियंता विजयपाल सिंह, रोहित कुमार, हरिओम गुप्ता तथा मेट अरविंद और विश्वास शामिल रहे।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने कंपनी बाग के पास चकराता रोड पर अतिक्रमण हटाया। नगर निगम की टीम सुबह साढ़े सात बजे प्रवर्तन अधिकारी रिटायर्ड कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में जेसीबी लेकर पहुंची थी। टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे रखे खोखे और अन्य प्रकार के अतिक्रमण को हटाया। सामान भी जब्त किया गया। बीएस नेगी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को दो दिन पहले चेतावनी दे दी गई थी, मगर उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। ऐसे में नगर निगम को सख्ती करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान अब लगातार चलेगा। टीम में कर अधीक्षक विनय कुमार शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर नाथीलाल, रामकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed