फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

Fri, 24 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत
सहारनपुर। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बृहस्पतिवार रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छा गए और फिर जमकर बरसात हुई। बरसात होने पर जहां गर्मी से निजात मिली, तो शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण समस्या भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। करीब साढ़े नौ बजे एकाएक बरसात शुरू हो गई, जिसके बाद करीब एक घंटा तक बरसात चलती रही। इसके बाद दिन भर भी आसमान में घटा छायी रही, जिससे तापमान में हल्की से गिरावट आई। इससे मौसम सुहाना हो गया, तो युवाओं ने बरसात का आनंद भी खूब लिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला पर कार्यरत उमेश कुमार का कहना है कि अब अगले कई दिन सूरज की तपिश बढ़ेगी। 30 मई तक तेज धूप खिलेगी और तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। इसके बाद 31 मई को बरसात होने की संभावना है। उधर, बरसात के कारण शहर में कई जगह जलभराव के कारण समस्या भी पैदा हो गई। शहर के लोहानी सराय, लिंक रोड, शारदानगर रोड, नवीनगर सहित अन्य कई स्थानों पर जलभराव हुआ। खासकर टूटी सड़कों में जलभराव होने से आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed