{"_id":"5ce6ec37bdec220729256a76","slug":"155863767417-saharanpur-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को छोड़कर सभी जगह हारी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को छोड़कर सभी जगह हारी भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाजपा के खराब प्रबंधन का असर कहें, या फिर गठबंधन की मजबूत बूथ संरचना कि सहारनपुर लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार पर बसपा प्रत्याशी आगे रहा, जबकि भाजपा प्रत्याशी सिर्फ सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में ही आगे रह सका।
यह हाल तब है, जबकि भाजपा के सहारनपुर जनपद में चार विधायक हैं, जिनमें सहारनपुर लोकसभा सीट पर देवबंद और रामपुर मनिहारान क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। देवबंद और रामपुर मनिहारान में भी भाजपा बढ़त नहीं बना सकी। वहीं, सहारनपुर देहात और बेहट से कांग्रेस विधायक हैं। इन दोनों क्षेत्रों में भी कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद तीसरे नंबर पर रहे हैं।
खास बात यह रही कि गठबंधन के नेताओं को पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद थी, जिसमें गठबंधन के नेताओं का दावा सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य चारों विधानसभा पर सटीक निकला। जबकि जिले में इस समय बसपा का एक भी विधायक नहीं हैं। सहारनपुर नगर क्षेत्र में बसपा को 78001 वोट मिले, जबकि भाजपा को 135840 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को नगर विधानसभा में 55069 वोट मिले हैं। सहारनपुर नगर में बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मतों का सबसे ज्यादा बंटवारा होने की उम्मीद लगाई जा रही थी, जिसका कुछ असर दिखाई भी दिया। क्योंकि बसपा प्रत्याशी को सहारनपुर नगर विधानसभा में ही एक लाख से कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र ----- बसपा -----भाजपा ------- कांग्रेस
बेहट -------------- 102693 -----91278 ------- 61221
सहारनपुर नगर----- 78001------135840----- 55069
सहारनपुर देहात ---- 122304---- 70940-------- 43369
देवबंद ------------- 109028-----102132 ------ 16771
रामपुर मनिहारान --- 101242-----89752------- 30478
डाक मत --------------- 871--------1780-------- 160
योग ---------------- 514139 ------491722-----207068