{"_id":"5ce441acbdec220774414498","slug":"155846294419-saharanpur-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान
सहारनपुर। बेहट रोड पर ग्रीन सिटी स्थित आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में सोमवार रात आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान और मशीनें जल गईं। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जो सामान यूरोप के लिए निर्यात किया जाना था, वह भी जल गया।
देहात कोतवाली के बेहट रोड पर ग्रीन सिटी स्थित एफएम आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में सोमवार रात दस बजे के बाद अचानक आग लग गई। राहगीरों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और फैक्टरी मालिक फैयाज आलम को दी। लेकिन जब तक अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और फैक्टरी मालिक फैयाज पहुंचे तक तक आग ने फैक्टरी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर किसी प्रकार काबू पाया। लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फैयाज ने बताया कि यूरोप के लिए निर्यात किया जाने वाला इस सप्ताह का तैयार माल, लगभग डेढ़ ट्रक लकड़ी जल गई। इसके अलावा बड़े जनरेटर समेत कई मशीनें भी जल गईं। आलम ने बताया कि उसका लगभग बीस लाख रुपये का सामान जल गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हाजी फजलुर्रहमान, फुरकान कुरैशी, फरीद, आदिल खान, अनवर अली, सरफराज सहित अन्य भी घटनास्थल पर पहुंचे।