{"_id":"5ce441a9bdec22078a1fcb21","slug":"155846294111-saharanpur-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजदीकी है मुकाबला, अंतर रहेगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजदीकी है मुकाबला, अंतर रहेगा कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट पर किसके सिर जीत का ताज सजेगा और किसे हार का मुंह देखना पड़ेगा। इसको लेकर ज्योतिषाचार्यों का भी अलग अलग मत हैं। एक ज्योतिषाचार्य की मानें, तो भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के सितारे प्रबल हैं, तो दूसरे ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि राशि के फलित ज्योतिष और अंक ज्योतिष में बसपा (गठबंधन) प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान मजबूत हैं।
चुनाव नतीजों के लिए हर व्यक्ति यह जानने का उत्सुक है कि नतीजे किसके पक्ष में आने वाले हैं। एग्जिटपोल के बाद भाजपाई उत्साहित नजर आ रहे हैं, तो बसपा और कांग्रेस खेमा भी अपने पक्ष में नतीजे आने की उम्मीद लगाए बैठा है। चुनाव नतीजों को लेकर ज्योतिषाचार्यों से प्रत्याशियों के राशि के हिसाब से नतीजों के अनुमान को लेकर चर्चा की गई, तो मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। मां बगलामुखी मंदिर के पुजारी पंडित रोहित वशिष्ठ का कहना है कि फलित ज्योतिष के मुताबिक बसपा प्रत्याशी फजलुर्रहमान की राशि में चंद्रमा की चाल और गृह दशा इनके पक्ष में बन रही हैं, जबकि अंक ज्योतिष में भी यही स्थिति है। उनका कहना है कि गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान और भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के बीच जीत-हार का अंतर बहुत कम रहेगा। वहीं, तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता अभिषेक कृष्णात्रेय का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल की जीत का प्रबल योग दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजयोग के साथ ही सहारनपुर में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में स्थिति दिखाई देती है। वैसे मुकाबला कांटे का है।