फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महाराजा भगीरथ और भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई

महाराजा भगीरथ और भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई

Tue, 21 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
महाराजा भगीरथ और भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई
सहारनपुर। पिछड़ा समाज सत्ता मोर्चा के पदाधिकारियों ने महाराजा भगीरथ और महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। दोनों महापुरुषों के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में महाराजा भगीरथ और भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह सैनी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध प्राणी मात्र के संरक्षक और अहिंसा के पुजारी थे, जिन्होंने हमेशा मानव कल्याण के लिए कार्य किया। महाराजा भगीरथ संसार के प्रथम जल पुरुष थे, जिन्होंने हजारों वर्षों पूर्व जल के महत्व को समझ लिया था। इसलिए वह घोर तपस्या करके प्रभु शिव की जटाओं से मां गंगा को पृथ्वी पर लेकर आए थे। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि इस पृथ्वी पर मां गंगा जीवन दायिनी है और अविरल बहती रहती है। प्राणी मात्र को मां गंगा में स्नान करने से ही मोक्ष प्राप्त हो जाता है और उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान डाक्टर सतपाल सैनी, मुकेश कपिल, नरेंद्र सैनी, मुंशी, जल सिंह, राजपाल गांधी, ऋषिपाल, तबरेज, राहुल, सतीश अरोड़ा, नवीन यादव, अश्वनी, अतर सिंह, हरकेश, विक्रम सिंह सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed