फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिव्यांगों के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

दिव्यांगों के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

Wed, 08 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत
सहारनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दिसंबर को दिव्यांगजनों के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसके लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने आवेदन मांगे हैं। 30 जून तक इसके लिए आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं। इसके लिए निदेशालय की तरफ से आवेदन पत्र मांगे गए हैं, जिसमें 12 श्रेणी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजक, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास, प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका, ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार और दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार की श्रेणी रखी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त श्रेणी के पुरस्कार से संबंधित आवेदक अपने आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर भरवाकर विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में आगामी 30 जून तक जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed