{"_id":"5ca1078fbdec22146a72d78f","slug":"151554057103-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसे में बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसे में बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलसे में बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया
तीतरो (सहारनपुर)। गांव धानवा में फजल विकास सदन सोसायटी की ओर से संचालित मदरसा रियाजुल जन्नाह और रियाजुल जन्नाह पब्लिक स्कूल में आयोजित सालाना जलसे में छात्रों की दस्तारबंदी की गई। उलमा ए इकराम ने अपने बयानो और तकरीर में समाज में फैली बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों पर चलने का संदेश दिया।
मौलाना अकमल ने दीन के रास्ते पर चलकर कामयाबी हासिल करने की नसीहत दी और सभी को दुनियावी तालीम हासिल करने की सलाह दी। बाबा फरीद उस्ताद हदीस दारूल उलूम देवबंद ने कहा कि दीनी मदरसे इस्लाम और ईमान की हिफजत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुरान को अल्लाह ने मुसलमानों के सीने में महफूज कर दिया है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को अपने घरों से दूर दीन की तालीम हासिल करने को मदरसों मे भेंजे।
मदरसे के अध्यक्ष मौलाना रिजवान, मुतवल्ली जनाब मुफ्ती नफीस रायपुरी, फर्रूख जमाल, मौलाना इलयास, मौलाना सलमान बिजनौरी, मौलाना हुसैन देवबन्दी, मौलाना गययूर मजाहिर उलूम सहारनपुर, मौलाना तजम्मुल जमाल सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रियाज, सलाउद्दीन, खालिद, महकार, राशिद, शाहवेज, अहतेशाम की दस्तारबंदी की गई। पूरे देश में अमन चैन व भाईचारा कायम रखने के ेलिए दुआ भी कराई गई। जलसे का संचालन मौलाना अथर जमाल कासमी ने किया। राव शकील अहमद, तौफीक अहमद, इकराम प्रधान, मौलाना इंतजार, दिलशाद, कारी मौ इसरार, असलम राणा, हाफिज मुजम्मिल राणा, राव जमशेद आदि रहे।