{"_id":"5c991aeabdec22146d7075fa","slug":"151553537770-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुचलका पाबंद में जमानत न कराने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुचलका पाबंद में जमानत न कराने की अपील
विज्ञापन
भाकियू की पंचायत में किसानों से मुचलका पाबंद में जमानत न कराने की अपील
नकुड़ (सहारनपुर)। भाकियू ने चुनाव आचार संहिता के चलते संगठन से जुड़े किसानों को मुचलकों में पाबंद करने पर रोष जताया। उन्होंने किसानों से जमानतें न करवाने की अपील की है। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित नौ सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार को सौंपकर समाधान की मांग की।
ब्लाक सभागार में आयोजित भाकियू की पंचायत में जिला महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि भाकियू एक अराजनैतिक संगठन है। भाकियू से जुड़े किसानों का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में संगठन से जुड़े किसानों को मुचलकों में पाबंद किए जाने से किसानों में तीव्र रोष व्याप्त है। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं से किसी भी सूरत में अपनी जमानतें न करवाने की अपील की। इस मौके पर बिजली विभाग के एक्सईएन, उत्तम शुगर मिल शेरमऊ के जीएम राकेश दीक्षित, विकास अधिकारी धमेंद्र सिंह, सीनियर कैन मैनेजर घनश्याम राणा आदि ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। युवा जिलाध्यक्ष मेवाराम और प्रदीप ठाकुर ने कहा कि विद्युत निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लोकसभा चुनाव के बाद भाकियू रणनीति बनाकर बड़ा आंदोलन करेगी।
पंचायत के बाद किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार को सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। अध्यक्षता सरदार भोला सिंह ने की। संचालन संजय चौधरी ने किया। डा. इदरीश अहमद, नेत्रपाल, सुरेंद्र सिरोही, देशपाल, अरविंद, प्रविंद्र, अमरीश, मनोज, श्याम सिंह, संजय आर्य, अर्जुन सिंह, बबलू, तेजसिंह, सबीर प्रधान और अमरीश आदि रहे।