फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला मजदूरों की बुग्गी पर गिरा एचटी लाइन का तार, एक की मौत

महिला मजदूरों की बुग्गी पर गिरा एचटी लाइन का तार, एक की मौत

Mon, 18 Mar 2019 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
महिला मजदूरों की बुग्गी पर गिरा एचटी लाइन का तार, एक की मौत
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मजदूरी के लिए घोड़ा बोगी में जा रही महिलाओं के ऊपर हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से एक महिला व घोडे़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार छह महिलाएं करंट की चपेट में आने से झुलस गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम पर भेजा जबकि झुलसी महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नकुड़ थाने के गांव कपूरी निवासी ठेकेदार इमराना पुत्री शकूर गांव की ही अन्य महिलाओं को मजदूरी के लिए अपनी घोड़ा बोगी से सोमवार की सुबह करीब नौ बजे इस्लामनगर जा रही थी। जब वह इस्लामगनर से थोड़ी दूरी पर थी तो सड़क किनारे खडे़ बिजली के खंभे पर लगी स्पोर्ट तार सहित टूटकर घोड़ा बोगी पर जा गिरी। घोड़ा बोगी चला रही इमराना व उसका घोड़ा तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से इमराना और घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोगी में सवार गांव की ही गुलशाना पत्नी कासिम, सोनी पत्नी जाहिद, नसीमा पत्नी अख्तर, मुर्शीदा व अंजुम पुत्री वाजिद करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने विद्युत घर पर फोन मिलाया, लेकिन वहां पर काल रिसीव नहीं हो सकी। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने घायल महिलाओं को रामपुर मनिहारान सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद थाने पहुंचे ग्रामीण इलियास, शहजाद, आजाद, मनव्वर, जीशान, अब्दुल रहीम आदि ने थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा को तहरीर देकर हादसे के जिम्मेदार पावर कार्पोरेशन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मृतका का परिवार काफी गरीब है उसे मुआवजा दिया जाए। उधर, थाने पहुंचे विभाग के एसडीओ संजय सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह विभाग को इस घटना की पत्रावली बनाकर भेज रहे है, इसके बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed