{"_id":"5c72ddf5bdec227389636498","slug":"151551031797-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांसिंग स्टार के फाइनल में पहुंची जुड़वा बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांसिंग स्टार के फाइनल में पहुंची जुड़वा बहनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर की जुड़वा बहनों पलक बारी और पायल बारी ने सूर्या चैनल पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो डांसिंग स्टार के फाइनल में पहुंचकर जनपद का नाम रोशन किया है। दो बहनों की इस सफलता से कला प्रेमियों में खुशी की लहर है, जो दोनों बहनों को बधाई और फाइनल के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
पलक और पायल शहर की रामपुरी कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके पिता राजपाल सिंह बारी ने बताया कि दोनों में डांस को लेकर जुनून है। जिसकी वजह से ही वह इस रियलिटी शो तक पहुंची हैं। दोनों ने अपने बेहतर डांस की बदौलत फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में कुल 12 प्रतिभागी पहुंचे हैं, जिनमें सहारनपुर की दोनों बहनें भी शामिल हैं। फाइनल में कोरियोग्राफर सरोज खान, तुषार कालिया और अभिनेत्री पूजा जज की भूमिका में रहेंगी। उन्होंने बताया कि पायल और पलक को यहां तक पहुंचाने में उनके डांस गुरु राहुल बरुआ का विशेष योगदान रहा है। यह भी बताया कि दोनों बहनों ने पहले मेगा राउंड में 120 प्रतिभागियों में से टॉप 32 में स्थान बनाया था। अब वह फाइनल में चुने गए 12 प्रतिभागियों में शामिल हैं।