{"_id":"5c65bbb2bdec224bc62b5799","slug":"151550171058-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर
नकुड़ (सहारनपुर)। सहारनपुर से गांव आ रहे युवक की बाइक में तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नानूवाला निवासी संजू पुत्र वेदप्रकाश बृहस्पतिवार को अपनी भाभी रीता को लेकर बाइक पर सहारनपुर से अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही वह नकुड़-सहारनपुर रोड पर स्थित गांव साढ़ौली के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। परिजन तुरंत ही दोनों को सहारनपुर लेकर गए। वहां से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उपचार के दौरान संजू की मौत हो गई। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। ब्यूरो