फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्रामीणों ने रास्ते में रोके खनन से लदे ओवरलोड वाहन

ग्रामीणों ने रास्ते में रोके खनन से लदे ओवरलोड वाहन

Wed, 06 Feb 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रास्ते में रोके खनन से लदे ओवरलोड वाहन
ग्रामीणों ने रास्ते में रोके खनन से लदे ओवरलोड वाहन
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। हरियाणा की तरफ से आने वाले ओवरलोड खनन से भरे वाहनों से टूट रहे रास्तों से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार रात ओवरलोड वाहनों को रोक लिया। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। देर रात ग्रामीणों के घर लौट जाने के बाद खनन से लदे वाहन धीरे-धीरे चिलकाना की तरफ आ गए।
सोमवार रात करीब 10 बजे गांव नारायणपुर के पास ग्रामीणों ने हरियाणा के टापू गांव के पास से यमुना नदी से खनन लेकर आ रहे दर्जनों वाहनों को रोक लिया। ग्रामीणों ने खनन ला रहे वाहनों के चालकों से ओवरलोड वाहन न चलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि हरियाणा की तरफ से आने वाले खनन के ओवरलोड के वाहन के कारण गांव टापू से लेकर गांव धौलाहेड़ी तक का मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है। इस संपर्क मार्ग से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। रात और दिन में इस मार्ग से सैकड़ों से ज्यादा खनन से भरे वाहन चलते रहते हैं।
विज्ञापन

खनन वाहनों के चलने के कारण ग्रामीणों को अपने वाहन चलाने तथा सड़क पर पैदल चलने पर भी डर लगता है। गांव के चौधरी हरीश पंवार, प्रधान अजीत सिंह, पूर्व प्रधान अच्छे सिंह, कंवरपाल, अरुण कुमार, जयपाल, सतीश, प्रवीण कुमार, प्रकाश चंद, अरविंद कुमार, अंकित आदि ने बताया कि हरियाणा की तरफ से आने वाले ओवरलोड वाहनों की शिकायत पुलिस तथा प्रशासन से की जाती रही है। लेकिन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। ओवरलोड वाहनों के कारण क्षेत्र के सभी मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़कों में बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है हरियाणा की तरफ से आने वाले ओवरलोड खनन से भरे वाहनों पर रोक लगाई जाए। वहीं, जब ग्रामीणों ने खनन से भरे वाहनों को रोका तो वाहन चालकों और ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई। यह सब देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मगर फिर भी पुलिस नही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि खनन से लदे ओवरलोड वाहनों के कारण रास्ते टूटने की सूचना लेकर कुछ लोग थाने पर आए थे। चौकी प्रभारी पठेड तथा टोडरपुर को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक रास्ते ठीक नहीं हो जाते तब तक हरियाणा की तरफ से आने वाले खनन से भरे वाहनों पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed