फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मार्ट सिटी में मोबाइल एप से जमा कराइये टैक्स

स्मार्ट सिटी में मोबाइल एप से जमा कराइये टैक्स

Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में मोबाइल एप से जमा कराइये टैक्स
स्मार्ट सिटी में मोबाइल एप से जमा कराइये टैक्स
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में अब लोग गृह, जल और सीवर कर मोबाइल एप के जरिए जमा करा सकेंगे। नगर निगम सहारनपुर ने स्मार्ट बनने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए मोबाइल एप जारी किया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे नगर निगम के टैक्स जमा करा सकेगा। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि सहारनपुर नगर निगम पहला निगम है, जिसने टैक्स जमा करने के लिए एप जारी किया है।
अभी तक नगर निगम में काउंटर खोलकर गृह, जल और सीवर कर जमा होता था। पिछले करीब 15 दिन से वार्डों में कैंप लगाकर भी टैक्स जमा कराया जा रहा है। मगर अब नगर निगम ने एक मोबाइल एप जारी किया है, जिसे प्ले स्टोर में जाकर सहारनपुर नगर निगम टाइप कर डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

कर अधीक्षक विनय कुमार शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर एप तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से कोई भी नगरवासी एप के जरिए अपना टैक्स जमा करा सकेगा। यानी उसे नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इतना ही नहीं, एप पर आपका पुराना रिकार्ड भी रहेगा, जिसमें आप देख सकेंगे, कि कब तक का टैक्स जमा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरवासियों की सुविधा के लिए हमने सहारनपुर नगर निगम नाम से एप बनवाया है, जिसका इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति घर बैठे मोबाइल के माध्यम से गृह, जल और सीवर कर जमा करा सकेगा। सहारनपुर नगर निगम प्रदेश के सभी नगर निगमों और निकायों में पहला निगम है, जिसने टैक्स जमा कराने के लिए ऐप जारी किया है। निश्चित ही लोग इससे लाभान्वित होंगे।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
ऐसे होगा एप का प्रयोग
- गूगल प्ले में जाकर सहारनपुर नगर निगम के नाम से एप डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद प्रॉपर्टी सर्च के नाम से स्क्रीन खुलेगी, जिसमें पी टिन (प्रिपेयर टैक्स आइडें टिफिकेशन नंबर), हाउस नंबर, नाम और पावती नंबर अंकित करना होगा।
- फिर अपने जोन का सलेक्शन करना होगा। ऐप में चार जोन शामिल हैं, जिसमें किला, शाह हारुन, म्हाड़ी और बाजोरिया। सबसे अंत में वार्ड का नाम लिखना होगा, जिसमें नगर निगम के सभी वार्डों के नाम लिखे मिलेंगे, उनमें से अपने वार्ड का नाम चय न किया जाएगा।

कुछ दिक्कतें भी आएंगी सामने
नगर निगम ने टैक्स जमा कराने के लिए एप तो बना लिया, लेकिन इसके जरिये टैक्स जमा कराना इतना आसान भी नहीं होगा। दरअसल, नगर निगम के 70 वार्डों में करीब 1.35 लाख आवास हैं, जिनसे हाउस टैक्स जमा कराया जाता है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है, जो एंड्रायड फोन इस्तेमाल नहीं करते हैं और यदि करते हैं तो ऑनलाइन बिल जमा कराने में रूचि नहीं लेते हैं। इसके अलावा एए डाउनलोड करने के बाद पी टिन (प्रिपेयर टैक्स आइडें टिफिकेशन नंबर) को लेकर भी नागरिकों के सामने उलझन आएगी। क्योंकि यह नंबर लोगों को कहां से मिलेगा और कैसे मिलेगा, अभी उसका कोई उपाय नहीं सोचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed