{"_id":"5c3f7989bdec2273367cfae7","slug":"151547663753-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के प्रति लोगों को करें जागरूक: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के प्रति लोगों को करें जागरूक: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस को सफलता पूर्वक आयोजित करने निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि दुकानों, ग्राम सभाओं, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं में मतदाता जागरूकता के बैनर व पोस्टर लगाए जाएं।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वृहद स्तर पर मतदाताओं को जागरूक किया जाए। उन्होंने समस्त सरकारी भवनों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित फ्लैक्स बोर्ड लगवाने और कर्मचारियों एवं नागरिकों से मतदान संकल्प पत्र भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों और राशन की दुकानों पर मतदाता जागरूकता बैनर लगाने के लिए कहा। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समस्त चिकित्सकों के माध्यम से मतदान हेतु नागरिकों को जागरूक करने के लिए कहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम में आने वाले सभी खिलाड़ियों को शामिल कर घंटाघर होते हुए मुख्य बाजारों से जागरूकता रैली निकालने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता सोनकर मौजूद रहे।