फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आठ और नौ जनवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे राज्य कर्मचारी

आठ और नौ जनवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे राज्य कर्मचारी

Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
आठ और नौ जनवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे राज्य कर्मचारी
आठ और नौ जनवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे राज्य कर्मचारी
विज्ञापन

सहारनपुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी आठ और नौ जनवरी कार्य बहिष्कार हड़ताल रखेंगे।
शुक्रवार को गन्ना भवन के सभागार में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर आठ और नौ जनवरी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल रखी जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के सभी घटक संघ सम्मलित होंगे। आश्वासन के बावजूद संविदा कर्मियों को नियमित नहीं किया गया है। सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो लोकसभा चुनाव में राज्य कर्मचारी सरकार को करारा जवाब देंगे। जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती न करके कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया, जिससे कर्मचारियों में रोष है। मंडलीय अध्यक्ष मुकेश त्यागी, मंत्री मनमोहन सिंह, संरक्षक राजकुमार ने कहा कि यदि सरकार ने तत्काल प्रभाव से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की तो इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित की जाएंगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मंत्री चरण सिंह, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष रामनाथ सैनी, मंत्री रतन लाल शर्मा, सुशील पुंडीर ने विचार रखे।

इस दौरान रमेश चंद शर्मा, सुधा रानी शर्मा, मुकेश दत्त, मुकेश त्यागी, विरेंद्र सैनी, शिव कुमार यादव, अनिल शर्मा, संजय सैनी, यशपाल सिंह, कविता सैनी, मुनव्वरजहां, कमल शर्मा, उमेश देशवाल, धीरज कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार उर्फ राजू, अवनीश कुमार, शरण कुमार, तरुण भोला, धर्मेंद्र प्रधान, प्रवीण यादव, अरविंद गुप्ता, विनोद कुमार शर्मा, सोमपाल सिंह राणा, प्रमोद बंसल, सलीम अहमद, सुशील पंडित, मनोज रावत, सचिन मित्तल, हिमांशु, करण सिंह, करण कुमार, विजय पाल सिंह, सतवीर सिंह, सौरभ तोमर, अब्दुल मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed