फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चुप्पी तोड़ो, समस्या को साझा करो

चुप्पी तोड़ो, समस्या को साझा करो

Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
चुप्पी तोड़ो, समस्या को साझा करो
चुप्पी तोड़ो, समस्या को साझा करो
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पीजी पायस इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए गए। रास्ते में जा रही लड़कियों को आपात स्थिति में पुलिस से सहायता किस प्रकार लेनी चाहिये और किस तरह सदैव अपना मनोबल बढ़ा कर रखना चाहिये। ये सभी बातें पुलिस ने विस्तार से छात्राओं को बताई।
गागलहेड़ी थाना प्रभारी सरिता सिंह ने छात्राओं से कहा की चुप्पी तोड़िये और अपनी समस्या को साझा करिये। तभी समस्या का समाधान होगा। यदि रास्ते में कोई छेड़छाड़ करता है और आप अकेली हैं तो सबसे पहले शोर मचाये। उसे वहीं मौके पर करारा जवाब दें तो फिर उसकी आगे कभी भी हिम्मत नहीं होगी कि वो कोई हरकत करे। पुलिस के प्रति नकारात्मक धारणा नहीं होनी चाहिये। पुलिस ऐसा एक मात्र विभाग है जिस पर सभी सबसे अधिक विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा की किसी भी मुसीबत में पड़ने पर यूपी 100 डायल या 1090 पर सूचना दें। अपनी सही लोकेशन भी दे हो सके तो जहां आप खड़े हो तो उसके आस पास की कोई ऐसी जगह की पहचान बताये जिससे पुलिस समय से आप की मदद करने पहुंच सकें।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी नीरज सिंह ने कहा की छेड़छाड़ में सबसे ज्यादा शिकार महिला और लड़की अपने परिचितों से शिकार होती हैं। यदि कोई परिचित आपको रास्ते में मिले और कहीं घुमाने या कहीं चलने के लिये कहे तो बिल्कुल भी किसी पर विश्वास ना करें। समय रहते अपने परिजनों को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा की महिलाएं और छात्राएं खुद को कमजोर ना समझे। अपराधी तत्वों से बचने के लिये सजग रहें। घर पर अकेले हो तो परिचित और भरोसेमंद व्यक्ति के होने पर ही दरवाजा खोलें। स्कूल, कोचिंग जाते समय ग्रुप में जाये और रास्ता बदलते रहे। इसकी सूचना अपने अभिभावकों को अवश्य दें। सुनसान रास्तों पर फोन पर बात करते हुए मत चले। किसी अनजान व्यक्ति से लिफ्ट ना लें। ऑटो में जाने पर उसका नंबर और फोटो लेकर परिजनों को भेज दें। किसी के परेशान करने पर अपने अध्यापकों सहित अभिभावकों को अवश्य बताए।
पुलिस की पाठशाला में महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को अपराजिता अभियान के तहत आत्मरक्षा के गुर सिखाये और अपने बचाव के लिये ऐसे तत्वों से कैसे निपटा जाये इसकी जानकारी दी। इससे पहले थाना प्रभारी सरिता सिंह, महिला थाना प्रभारी नीरज सिंह, कालेज प्रबंध पकज गर्ग, प्रधानाचार्य नीतू ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया।

कालेज प्रबंधक पंकज गर्ग ने छात्राओं से कहा की हर बात को अपने अभिभावकों और अध्यापकों को बतानी चाहिये। अपने पास मौजूद मोबाइल का हमेशा सदुपयोग करना चाहिये।


कालेज प्रधानाचार्य नीतू वालिया ने कहा की लड़कियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है चाहे कोई भी बात हो। स्कूल आते वक्त कोई घटना उनके साथ हो तो उसकी जानकारी अपने अध्यापक को और स्कूल से घर जाते समय कोई बात हो तो अपने अभिभावकों को अवश्य बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed