{"_id":"5c082a47bdec2241b3027807","slug":"151544038983-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खड़ी कर नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक खड़ी कर नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक अपने किसी दोस्त की बाइक मांगकर ले गया था। ट्रेन के आते ही उसने बाइक को खड़ा कर छलांग लगा दी।
मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी अब्बास के पुत्र सुहैल (20) ने हाल ही में मोहल्ला छिंपीवाड़ा में कपड़े की दुकान खोली थी। बुधवार की शाम वह भायला रेलवे फाटक पर पहुंचा और सहारनपुर से मेरठ की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी दौरान उसकी जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी शनाख्त हुई। जिसके बाद उसके परिजनों को घटना की बाबत बताया गया। जानकारी मिलते ही सुहैल के परिजनों में मातम पसर गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। भायला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके चलते शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक बाइक लिए हुए था ट्रेन के आते ही उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया और ट्रेन के आगे कूद गया।