फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी : एसएसपी

सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी : एसएसपी

Sat, 01 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी : एसएसपी
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन करना न सिर्फ सभी की जिम्मेदारी है, बल्कि अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। लोग स्वयं जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। अपनी और अपने परिवार की खुशी के लिए अपनी सुरक्षा करें।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में आयोजित यातायात माह समापन कार्यक्रम में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे थे। उन्होंने सुरक्षित यातायात के नियमों के पालन करने, दुपहिया वाहन पर हेलमेट पहन कर चलने व कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने पर बल दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी दिनेश कुमार पी, एआरटीओ आरपी मिश्रा, पीटीओ राकेश मोहन, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, स्कूल की निदेशिका संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉक्टर संजीव जैन एवं यातायात प्रभारी तेजप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर यातायात माह में आयोजित की गईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के प्रथम अरोड़ा ने प्रथम स्थान, ऋषभ वाधवा ने द्वितीय, पाइनवुड स्कूल की पुण्या गर्ग ने तृतीय एवं ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल की श्रेया गुप्ता एवं शुभांगी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नेशनल पब्लिक स्कूल की वंशिका सिंदुरिया ने प्रथम, सोफिया गर्ल्स स्कूल की दक्षिता जैन ने द्वितीय, आशा मॉडर्न स्कूल की रैना प्रजापति ने तृतीय, सेंट मैरी स्कूल की मंतशा एवं पाइनवुड स्कूल की आफरीन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के समीर कुरैशी ने प्रथम, सोफिया गर्ल्स स्कूल की शुभांगी ने द्वितीय, आशा मॉडर्न स्कूल की जाह्नवी ने तृतीय, सहारनपुर पब्लिक स्कूल की अक्षीमा गर्ग एवं सोफिया गर्ल्स स्कूल की गुरलीन कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नेशनल पब्लिक स्कूल की तनु वर्मा ने प्रथम, सहारनपुर पब्लिक स्कूल की आस्था ध्यानी ने द्वितीय, सेंट मैरी स्कूल की यशस्वी ने तृतीय, इन्फेंट जीसस के हर्षित गुप्ता ने सांत्वना एवं ज्ञानकलश इंटरनेशनल की अनुष्का सिंघल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में रेनबो स्कूल के ध्रुव पुंजानी ने प्रथम, सहारनपुर पब्लिक स्कूल के उदय सिंह ने द्वितीय, सेंट मैरी एकेडमी की समीक्षा भटेजा ने तृतीय एवं सोफिया गर्ल्स स्कूल की अनुष्का शर्मा ने एवं आशा मॉडल स्कूल के तुषार राणा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर नेशनल पब्लिक स्कूल के नन्हें बालक समीर गंगोलिया ने यातायात नियमों पर भाषण देकर खूब तालियां बटोरी। निर्णायक मंडल में डॉ वीरेंद्र आजम ,पवन शर्मा एवं समरीन फातिमा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।

-----------
-- भाषण प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क दुर्घटना कारण और निवारण विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुई जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर पाइनवुड की छात्रा गौरांगी खेड़ा रहीं। आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्रा वसुंधरा सैनी को द्वितीय तथा बिल क्लिंटन पब्लिक स्कूल रामपुर मनिहारान की छात्रा मदीहा नाज तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा सेंट मेरी एकेडमी के छात्र समीक्षा को चौथा और दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा जीनत को पांचवां स्थान मिला। आरपी मिश्र ने बताया कि पांच दिसंबर को मंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पांचों प्रतियोगियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed