{"_id":"5bf45f05bdec22699d5ade66","slug":"151542741765-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतों में पांच का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतों में पांच का ही निस्तारण
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतों में पांच का ही निस्तारण
देवबंद (सहारनपुर)। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आलोक कुमार पांडेय के नहीं पहुंचने से फरियादी मायूस हुए। हालांकि अन्य अधिकारियों के समक्ष तहसील, आपूर्ति, बिजली, ब्लाक, थाना, नगरपालिका, सिंचाई और पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों से पहुंचीं 84 शिकायतों में से सिर्फ पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका है।
खंड विकास कार्यालय में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। लेकिन जिला मुख्यालय पर नारी सशक्तिकरण स्वावलंबन कार्यक्रम के कारण डीएम आलोक कुमार पांडेय देवबंद उपस्थित नहीं हो सके। इस कारण अपनी शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी निराश दिखाई पड़े। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच सेवा ट्रस्ट ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि फ्लाईओवर के नीचे काफी अतिक्रमण है। इस बारे में कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है। मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका। सेवा ट्रस्ट ने फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण हटवाकर दोनों ओर फुलवारी लगाने, सर्विस रोड के बराबर में फुटपाथ बनाने की मांग की है। वहीं, नूरपुर गांव के राजकुमार चौधरी ने चीनी मिल पर किसानों का पिछले वर्ष का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की।
एसडीएम ऋतु पुनिया ने बताया कि तहसील दिवस में दर्ज हुई 84 शिकायतों में से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कूड़े और अतिक्रमण के संबंध में सबसे अधिक शिकायत पहुंची। पुल के नीचे अतिक्रमण पीडब्ल्यूडी, उपसा और एपको कंपनी को ही हटाना है। इनके अधिकारियों को इसके प्रति निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश स्तर पर नारी सशक्तिकरण स्वावलंबन कार्यक्रम की शुरूआत हुई है। सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कारण जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय तहसील दिवस में उपस्थित नहीं हो सके। इस मौके पर सीओ सिद्धार्थ सिंह, डीसीओ कृष्णमोहन मणि त्रिपाठी, सीएमओ डा. बी.एस. सोढ़ी, एक्सईएन अनिल गर्ग, एसडीओ विद्युत अमित त्यागी, सीएचसी प्रभारी डा. इंद्राज सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।