फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लापता हुआ व्यापारी, अपहरण का मचा शोर, लोनी में सकुशल मिला

लापता हुआ व्यापारी, अपहरण का मचा शोर, लोनी में सकुशल मिला

Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
लापता हुआ व्यापारी, अपहरण का मचा शोर, लोनी में सकुशल मिला
लापता हुआ व्यापारी, अपहरण का मचा शोर, लोनी में सकुशल मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। घर से अपनी दुकान पर गया मिशन कंपाउंड निवासी कपड़ा व्यापारी लापता हो गया। दोपहर को व्यापारी के अपहरण की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस की टीमों को भी आसपास के राज्यों के लिए रवाना कर दिया गया। व्यापारी का मोबाइल फोन सोनीपत की मुरथल पुलिस को मिला। बाद में व्यापारी ने खुद ही दूसरे नंबर से कॉल करके परिजनों को बताया कि मैं लोनी हूं और घर लौट रहा हूं। इसके बाद पुलिस और परिवार के लोग उसको लाने के लिए लोनी (गाजियाबाद) रवाना हो गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिशन कंपाउंड स्थित संजय गांधी पार्क निवासी कपड़ा कारोबारी कार्तिक सुखीजा (27 वर्ष) पुत्र बलदेव राज सुबह लगभग 10.40 बजे घर से एक्टिवा लेकर दुकान पर जाने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे जब उसके पिता बलदेव राज दुकान पर पहुंचे तो दुकान बंद मिली। बलदेव राज के अनुसार उन्होंने कार्तिक के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का काफी प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। लगभग ढाई बजे बलदेव राज ने सदर कोतवाली में कार्तिक के लापता होने की सूचना दी और गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कार्तिक ने अपनी मां को कॉल की। जिसमें कार्तिक ने खलासी लाइन के पास एक्सीडेंट होने पर कुछ लोगों द्वारा गाड़ी में डालकर ले जाने की बात कही और बताया कि वह इस समय दिल्ली से 40-45 किलोमीटर दूर है। उसने यह भी कहा कि यह लोग खतरनाक हैं, मुझे बचा लो। इस फोन कॉल ने परिजनों में खलबली मचा दी। परिजनों ने शाम को अपने बेटे के अपहरण के बारे में एवं फोन कॉल के बारे में पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में संपर्क करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि शाम को कार्तिक का मोबाइल फोन सोनीपत की मुरथल पुलिस को मिला है। लेकिन वहां कार्तिक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि रात लगभग सवा आठ बजे कार्तिक की कॉल उसकी बहन के फोन पर आई। उसे बताया कि वह लोनी में है और पूरी तरह से ठीक है। कोई चिंता न करे। वह अपने स्कूटर पर है और अपने स्कूटर से ही वह घर पहुंच रहा है। फिलहाल उसे लोनी चेकपोस्ट पर रोक लिया गया है। वहां के लिए परिजनों को लेकर पुलिस रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
- व्यापारी और नेता पहुंचे घर
कपड़ा व्यापारी के अपहरण की सूचना मिलते ही बलदेव राज सुखीजा के घर व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया। व्यापारियों के अलावा मेयर संजीव वालिया, क्षेत्रीय पार्षद संजय गर्ग, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी समेत अनेक लोग उसके घर पहुंचे।

----------
-- अगले महीने होनी है शादी
परिजनों के अनुसार कार्तिक की शादी काफी दिन पहले ही तय हो चुकी है। अगले महीने की सात तारीख को शादी होनी है। जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रहीं हैं। पूरे घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। लेकिन इस घटना से सभी सकते में है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed