फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

Sun, 18 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

सरसावा। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में स्वच्छता को लेकर जागरूक करने के लिए विशेष स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सहभागिता कर जनता को स्वच्छता का संदेश दिया।

शनिवार को अंबाला रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल से एक विशेष स्वच्छता रैली निकाली गई। नगर पालिका सरसावा के तत्वावधान में आयोजित रैली में सेंट मैरी स्कूल, दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज, डीएवी हाईस्कूल के बच्चों ने भाग लिया। सेंट मैरी स्कूल से आरंभ हुई रैली को ईओ राजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ईओ ने नगरवासियों से अपील की कि स्वच्छता को लेकर गंभीर रहे और नगर को साफ स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। रैली में शामिल बच्चे हाथों में नारे लिखे पोस्टर लेकर पूरे नगर में घूमते हुए स्वच्छता अपनाने का संदेश दे रहे थे। रैली के झंडा चौक पहुंचने पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अनिल जैन ने अपने संबोधन में कहा कि हमें स्वच्छता अपने व्यवहार में शामिल करनी होगी। कूड़े करकट को यहां वहां ना फेंककर कूड़ेदान में ही डाले साथ ही प्रयास करें कि हम कूड़ा कम करें। इस मौके पर सभासद, अनुज कांबोज, राकेश साहनी, मुनेश धीमान, कुलदीप कांबोज, राव इमरान, विनोद भाटला के अलावा नगर के गणमान्य देश बंधु शर्मा, गौरव पुहाल, दिनेश गुप्ता और नगर पालिका का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed