फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बंद को सफल बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

बंद को सफल बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

Sun, 09 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बंद को सफल बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस
बंद को सफल बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस
विज्ञापन

सहारनपुर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों तथा सरकार की अन्य खामियों के विरोध में कांग्रेस ने दस सितंबर को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। बंद में साथ देने के लिए व्यापारी संगठनों को पत्र भेजकर अनुरोध किया जा रहा है।
पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा महंगाई, पेट्रोल और डीजल के दाम को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई थी। मगर यह विडंबना ही है कि आज भाजपा सरकार एक साजिश के तहत महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत जिन देशों को पेट्रोल और डीजल बेचता है। वहां भी पेट्रोल और डीजल हमारे देश से सस्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया अपने निम्न स्तर पर है। इसके लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। सरकार की गलत नीतियों के विरोध में ही कांग्रेस ने दस सितंबर को देशव्यापी बंद कर निर्णय लिया है। यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। इसमें किसी दुकानदार पर दुकानें बंद करने का कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक व्यापारी संगठन को पत्र भेजकर बंद में सहयोग की मांग कर रही है क्योंकि यह आम आदमी और व्यापारी के हित की लड़ाई है। बंद के दोपहर दो बजे तक ही रहने की बात कही। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने बताया कि बंद के दिन कांग्रेसी घंटाघर पर शांतिपूर्वक धरना देंगे। ब्लॉक स्तर पर भी धरने दिए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, लियाकत अली, संजीव कौशल, अशोक सैनी, गणेशदत्त शर्मा, इमरान कुरैशी, प्रवीण चौधरी, अमित काम्बोज, नसीब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरक्षण और एससी/एससी एक्ट का समर्थन
आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण की विरोधी नहीं है। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट का भी समर्थन किया। साथ ही कहा कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। किसी बेगुनाह को इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए और उत्पीड़न की घटनाएं रुकनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed