{"_id":"5b8d83ae42c79210b45114f7","slug":"151536000942-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों संग निकाली नंदलाल की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों संग निकाली नंदलाल की शोभायात्रा
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडबाजों संग निकाली नंदलाल की शोभायात्रा
सहारनपुर। श्री सनातन धर्म हितैषी मंडल के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। देश के विभिन्न इलाकों से आए बैंडबाजों ने धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बाजार में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
रानी बाजार स्थित श्री मंदिर धौलाकुआं से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। शोभायात्रा दीनानाथ बाजार, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, बड़तला यादगार, भगत सिंह चौक होते हुए देर रात मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकियां प्रस्तुत की। इनमें पंचमुख हनुमान जी, शिव-पार्वती, श्री कृष्ण जन्म, कंस वध, भारता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा से लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। रथ का सार्थी बनने का सौभाग्य सत्य प्रकाश, सूरज प्रकाश, लवी गुुप्ता को प्राप्त हुआ। पंडित धमेंद्र मेहता, नीरज कपिल, मनोज ठाकुर, मुकेश दीक्षित, राज कुमार राजू, मनोज पंडित, अमित सैनी, राजकुमार, अंशुल कपिल, अरविंद कपिल, जगदीश सिंह मौजूद रहे।