फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   9034 अभ्यर्थियों ने छोड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा

9034 अभ्यर्थियों ने छोड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा

Mon, 30 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
9034 अभ्यर्थियों ने छोड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा
9034 अभ्यर्थियों ने छोड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

सहारनपुर। रविवार को 33 केंद्रों पर हुई सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरुष/महिला) परीक्षा 2018 से 65.77 फीसदी अभ्यर्थी नदारद रहे। जानकर हैरानी होगी कि कुल 14976 अभ्यर्थियों में से 9034 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को शांति और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
परीक्षा में पारदर्शिता लाने तथा किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार अभ्यर्थियों के सेंटर दूर बनाए गए। पूर्वी जिलों के अभ्यर्थी सहारनपुर सहित अन्य जिलों में परीक्षा देने आए, जबकि यहां के अभ्यर्थियों के सेंटर पूरब के जिलों में बनाए गए। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 33 केंद्र बनाए गए थे। इन पर 14 हजार 976 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। मगर मात्र 5942 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 9034 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए तमाम व्यवस्थाएं चौबंद रहीं। केंद्रों पर मुख्य द्वार पर तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिहाज से भारी पुलिस बल केंद्रों पर तैनात रहा।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने शहर के केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 33 सहायक पर्यवेक्षक तैनात रहे। परीक्षा अभ्यर्थियों की कम संख्या की वजह से कक्षों में आधे से अधिक सीटें खाली पड़ी रहीं। परीक्षा में कम उपस्थिति की वजह सेंटर दूर बनाया जाना और मौसम की खराबी माना जा रहा है। दूसरी वजह यह भी बताई जा रही है कि चूंकि यह परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए थी तो इसमें अनेक बेसिक स्कूलों के शिक्षकों ने भी आवेदन किया था। परीक्षा छोड़ने वाले ज्यादातर बेसिक स्कूलों के शिक्षक ही रहे। जिन्हें जरूरत थी केवल वही परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा देकर निकले राम अवतार ने प्रश्न पत्र को सामान्य बताया। मुकुल शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट बेस के कई सवालों को दूसरे तरीक से पूछा गया था, जिसकी वजह से कई अभ्यर्थी चकमा खा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई है, जिसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं रही है। प्रशासन और पुलिस विभाग की भरपूर सहयोग रहा। 65.77 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। डा. अरुण कुमार दुबे, डीआईओएस।
--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed