फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गरीबों के चावल की कालाबाजारी, छापेमारी में पकड़े 113 कट्टे

गरीबों के चावल की कालाबाजारी, छापेमारी में पकड़े 113 कट्टे

Fri, 27 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के चावल की कालाबाजारी, छापेमारी में पकड़े 113 कट्टे
गरीबों के चावल की कालाबाजारी, छापेमारी में पकड़े 113 कट्टे
विज्ञापन

देवबंद। गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने का मामला उस समय प्रकाश में आया जब आपूर्ति विभाग ने नवीन मंडी में एक व्यापारी के यहां छापा मारकर सरकारी चावल के 133 कट्टे बरामद किए। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक ने कानूनी कार्रवाई के लिए व्यापारी समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

उपजिलाधिकारी रामविलास यादव के आदेश पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे आपूर्ति विभाग ने पुलिस बल के साथ सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित नवीन मंडी समिति में एक व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा। जहां से टीम ने गरीबों के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जाने वाले चावल के कट्टे बरामद किए। पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद के मुताबिक गोदाम से करीब 113 कट्टे पकड़े हैं। जिसमें 56.50 क्विंटल चावल बरामद किया गया है। जिन पर सरकारी मार्का भी अंकित है। बताया कि जिस समय वह मंडी समिति के गेट पर पहुंचे तो एक छोटा हाथी वाहन बाहर निकलता दिखाई दिए। रोककर पूछताछ की गई तो उसके चालक ने बताया कि वह सरकारी चावल को मंडी में उतार कर आया है। पुलिस ने दो वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। दिनेश चंद के मुताबिक छापेमारी के दौरान गोदाम मालिक वहां मौजूद नहीं मिला। मालिक के न मिलने पर नौकर पूछताछ की गई है। इस मामले में दिनेश चंद ने वाहन चालक और गोदाम मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु (विक्रय एवं वितरण का नियंत्रण का विनियम) आदेश 2016 का उल्लंघन है। जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है। कोतवाल उमेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिल प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed