फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सैनी समाज के मेधावियों को सम्मानित किया

सैनी समाज के मेधावियों को सम्मानित किया

Mon, 16 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सैनी समाज के मेधावियों को सम्मानित किया
सहारनपुर। प्रगतिशील सैनी सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं, खिलाड़ियों और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं से उच्च शिक्षित होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को बेहट रोड स्थित सैनी धर्मशाला में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद मुल्कीराज सैनी और पूर्व एमएलसी बाबू तेलूराम सैनी की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों, समितियों के सदस्यों और चेयरमैन आदि प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं और व्यक्तियों को सम्मानित करने से न सिर्फ उनका हौसला बढ़ता है, बल्कि दूसरों को भी इससे प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कड़ी मेहनत करके अच्छा मुकाम हासिल करना चाहिए। बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहा कि शिक्षा, राजनीति और सामाजिक सभी क्षेत्रों में हमारे समाज को आगे आना चाहिए। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति हमारे समाज के बिना अधूरी है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि समाज की प्रतिभाएं ही समाज का आइना होती हैं। समाज को सरकारी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। बलवीर सैनी ने कहा कि समाज को शिक्षा, राजनीति के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। सैनी सभा के जिलाध्यक्ष अभय सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया और मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया। धनीराम सैनी, राकेश आर्य, विक्रम सैनी, मनमोहन सैनी, मांगेराम सैनी, विजय सैनी, केपी सैनी, मोहन सैनी, डॉ. नरेश, विनीत सैनी, रकम सिंह सैनी, मुल्कीराज सैनी, कुंवरपाल सैनी, कर्मसिंह सैनी, बालेश सैनी, देवेंद्र सैनी, गौरव सैनी, इकबाल सैनी, नीरज सैनी, गोपाल सैनी, सत्यपाल सैनी, चंद्रपाल सैनी, जेडी कौशल, रफल सैनी, संदीप सैनी, गजे सिंह, चरण सिंह, रवि सैनी, अमित, चरण सिंह, इलमचंद सैनी, कांशीराम, डॉ. अनिल कुमार, चंपत सिंह, लविश सैनी, विवेक सैनी, मोहन सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed