फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चालक के अभाव में निष्क्रिय हो गई एंटी रोमियो स्क्वायड

चालक के अभाव में निष्क्रिय हो गई एंटी रोमियो स्क्वायड

Sat, 14 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
चालक के अभाव में निष्क्रिय हो गई एंटी रोमियो स्क्वायड
नकुड (सहारनपुर)। कोतवाली में चालक के अभाव में महिलाओं की सुरक्षा हेतु गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम की जीप करीब एक माह से कोतवाली परिसर में खड़ी धूल फांक रही है। कस्बे में एंटी रोमियो दल की निष्क्रियता के चलते नगर में एक बार फि र स्कूलों के आसपास मनचले युवक मंडराने लगे हैं। जिनकी वजह से छात्राएं एवं उनके अभिभावक परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से स्कूलों की छट्टी एवं खुलने के समय गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है। बताया गया कि नकुड़ कोतवाली की एंटी रोमियो जीप पर तैनात चालक यशवीर राणा का 12 जून को तबादला होने के कारण यह जीप करीब एक माह से कोतवाली परिसर में खड़ी है। भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता, कपड़ा व्यापारी पीयूष जैन, किसान नेता विक्रम सिंह व देवी सिंह आदि ने बताया कि नगर में एंटी रोमियो दल की निष्क्रियता के चलते नगर के जैन चौक, होली चौक, टाबर रोड, सरसावा तिराहा आदि विभिन्न चौराहों एवं संकरी गलियों में सुबह स्कूल समय में मनचलों की टोलियां खड़ी हो जाती हैं तथा स्कूल व ट्यूशन आते-जाते समय बाइक सवार भी सक्रिय हो जाते हैं। अब छात्राओं को स्कूल व कोचिंग आते-जाते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से छात्राओं की सुरक्षा हेतु गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि एंटी रोमियो व कोतवाली की मेन गाड़ी पर चालक न होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। दोनों गाड़ियों के लिए चालकों की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed