फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations for the new crushing season; farmers await pending payments.

Saharanpur News: नए पेराई सत्र की तैयारी, पुराने भुगतान की आस में किसान

Wed, 07 Oct 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the new crushing season; farmers await pending payments.

विज्ञापन
सहारनपुर। नए गन्ना पेराई सत्र के संचालन की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। जिले में पिछले वर्ष सात चीनी मिलों का संचालन हुआ था, लेकिन गांगनौली चीनी मिल पर अभी भी पिछले पेराई सत्र का 88.51 करोड़ रुपये बकाया है। बैठकों में कई बार भुगतान को लेकर कड़ी फटकार लगाई जा चुकी है।
गन्ना भुगतान के मामले में देवबंद की चीनी मिल सबसे आगे हैं। वहीं बजाज ग्रुप की गांगनौली मिल पर किसानों के 88.51 करोड़ रुपये बकाया है। सितंबर तक मिल पर 96 करोड़ रुपये बकाया था। प्रशासन और गन्ना विभाग ने जल्द से जल्द भुगतान की चेतावनी दी। इसके बाद करीब 20 दिनों में किसानों के खाते में आठ करोड़ रुपये भेजे गए हैं। वहीं दया शुगर मिल पर भी किसानों का 22 करोड़ रुपये बकाया है। मिल का पिछले वर्ष संचालन नहीं हो सका था। यह बकाया दो वर्ष पुराने पेराई सत्र का है। बकाया भुगतान न होने से क्षेत्र के किसानों को आर्थिक संकट से भी दो-चार होना पड़ रहा है। उधर, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि मिल प्रबंधन को जल्द से जल्द भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


- कार्ययोजना देने के दिए हैं निर्देश
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि चीनी मिल को दो दिनों के भीतर भुगतान की कार्ययोजना बना कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्देशों का पालन न करने पर चीनी मिल का गन्ना अन्य मिलों को आवंटित करने की चेतावनी भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बोले किसान
- भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव विनय चौधरी ने बताया कि गांगनौली चीनी मिल भुगतान करने में हमेशा आनाकानी करती है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में ठोस नीति बनानी चाहिए।
- लाखनौर निवासी अमित मुखिया ने बताया कि चीनी मिल पर एक वर्ष पूर्व का बकाया भुगतान है। कई बार प्रशासन ने भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



- अलियावाला निवासी रघुवीर ने बताया कि भुगतान के मामले में गांगनौली मिल का रिकॉर्ड ठीक नहीं है। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन से जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की। कहा कि गन्ना किसान बकाया भुगतान न होने से खासे परेशान है।
- बूढ़पुर निवासी श्यामवीर सैनी ने बताया कि समय पर भुगतान न होना बड़ी समस्या है। किसानों को अपने ही रुपयों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed