फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Increased issues related to filth and street lighting in the Smart City.

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी में बढ़ी गंदगी और पथ प्रकाश से संबंधित समस्याएं

Wed, 07 Oct 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Increased issues related to filth and street lighting in the Smart City.
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। मंगलवार को जनसुनवाई में इस मामले में सात शिकायतें आईं। इनमें से तीन गंदगी और तीन पथ प्रकाश से संबंधित रहीं। एक कुत्तों के आतंक से जुड़ी थी। मात्र दो का निस्तारण तुरंत कराया जा सका। बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

वार्ड 38 लक्ष्मीधाम कॉलोनी निवासी धर्म सिंह ने कॉलोनी में सड़क और नाली की सफाई के लिए तथा वार्ड सात बलदेवनगर निवासी उस्मान मलिक ने कॉलोनी में सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर सफाई कराते हुए समस्या का समाधान कराया। वार्ड 21 की ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने कॉलोनी के चल रही डेयरी के कारण हो रही गंदगी की शिकायत की।
विज्ञापन

वार्ड 38 लक्ष्मीधाम कॉलोनी निवासी जय कुमार जैन ने कॉलोनी से आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अपर नगर आयुक्त ने पथ प्रकाश प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में महाप्रबंधक जल कल पुरुषोत्तम कुमार व मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र कुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed